प्रदेश में मुफ्त बिजली नहीं बल्कि बिजली मुक्त कर देंगे अखिलेश: स्वतंत्र देव सिंह
बाराबंकी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने शनिवार को जिले में तूफानी दौरा करके सदर,जैदपुर और हैदरगढ़ विधानसभा में जनसभाओं को सम्बोधित किया। सरकारी कार्यालयों में पहले सिर्फ गुंडों को मिलती थी कुर्सियां उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में गुंडों को सरकारी कार्यालयों में कुर्सियां मिलती थी। योगी सरकार ने उन्हें जेल का रास्ता दिखाया। …
बाराबंकी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने शनिवार को जिले में तूफानी दौरा करके सदर,जैदपुर और हैदरगढ़ विधानसभा में जनसभाओं को सम्बोधित किया।
सरकारी कार्यालयों में पहले सिर्फ गुंडों को मिलती थी कुर्सियां
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में गुंडों को सरकारी कार्यालयों में कुर्सियां मिलती थी। योगी सरकार ने उन्हें जेल का रास्ता दिखाया। कहा कि पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर फ्री बिजली देने की बात करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव का प्लान दरअसल फ्री बिजली देने का नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को बिजली से मुक्त कर देने का है।
उन्होंने अखिलेश पर प्रहार करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर लौटे अखिलेश यादव का अर्थशास्त्र कहता है कि जब बिजली रहेगी ही नहीं, तो अपने आप फ्री हो जाएगी। कहा कि सपा सरकार में प्रदेश को प्रतिदिन बमुश्किल 3 से 4 घण्टे बिजली मिलती थी जबकि भाजपा सरकार में 18 से 24 घण्टे बिजली दी जा रही है।ग्रामीण वो दिन भूल नही सकते जब रातों में लालटेन की रोशनी का सहारा हुआ करता था।
सपा का शासन था यूपी के लिए काला अध्याय
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की।प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के शासन को उत्तर प्रदेश के इतिहास में काला अध्याय करार देते हुए कहा कि जब गुंडे-माफिया सरेआम बहन बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं करते थे और एफआईआर तक नही लिखी जाती थी।अपराधी थानों में चाय पीते थे।आजम खां दंगाइयों को छुड़ाने के लिए पुलिस को आदेश दिया करते थे।
पहले के दो चरणों में हो चुका है सपा का सफाया
उन्होंने जनता का आह्वाहन किया कि नकली समाजवादियों पहले दो चरणों के चुनाव में सफाया हो चुका है।बाकी बचे चुनाव में आखिरी कील ठोकनी है।कहा गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक जैसे लोग सलाखों के पीछे है।उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहे हैं।अपराधी जमानत वापस लेकर जेलों में लौट रहे हैं क्योंकि उन्हें डर सता रहा है कि कहीं पुलिस की गाड़ी रास्ते मे पलट न जाये।
कोरोना वैक्सीन के माध्यम से पीएम और सीएम योगी ने करोड़ों की बचाई जान
उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यो को गिनाया। सरकार की उपलब्धियां हर वर्ग तक पहुँच रही हैं इसका भी विश्वास दिलाया। उन्होंने 46 लाख मकान,शौचालय,निशुल्क सिलिंडर,मुफ्त बिजली कनेक्शन,जनधन योजना,किसान सम्मान निधि,आयुष्मसन कार्ड आदि की चर्चा करके जनता का आशीर्वाद मांगा। स्वदेशी कोरोना वैक्सीन से प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ो देश वासियों की जिंदगी बचाई। इसके साथ ही मुफ्त राशन,एक्सप्रेस वे,मेडिकल कॉलेज व एम्स आदि के निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताया। कहा भाजपा सरकार ने जो वादा किया वह पूरा किया और उसी रफ्तार से अगले पाँच वर्ष विकास कार्य होंगे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: तिलक समारोह में किया फायर, एक व्यक्ति को लगा, गंभीर रूप से घायल
