अब वो समय आ गया है जब निषाद समाज अपने हक के लिए लड़ाई लड़े: मुकेश साहनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र के मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में शनिवार दोपहर में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी पार्टी) की जनसभा आयोजित हुई। विकासशील इंसान पार्टी के बलहा विधानसभा प्रत्याशी दीपक बहेलिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी उड़न खटोले से जनसभा स्थल पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं …

बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र के मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में शनिवार दोपहर में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी पार्टी) की जनसभा आयोजित हुई। विकासशील इंसान पार्टी के बलहा विधानसभा प्रत्याशी दीपक बहेलिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी उड़न खटोले से जनसभा स्थल पहुंचे।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ मुकेश साहनी के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। युवा समाजसेवी अनिल निषाद, गजराज साहनी व पार्टी प्रत्याशी दीपक बहेलिया द्वारा संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया। जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज वह समय आ गया है कि जब तक अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ओगे तब तक कुछ नहीं हासिल होने वााला नही है|

जब संविधान एक तो हक एक क्यों नहीं

अभी केवल दो साल पहले बनी पार्टी के बैनर तले हमें संघर्ष करते हुए हमें बहुत कम समय में ही में अपने लोगों का भारी समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए बोला कि जब पूरा भारत देश एक है। देश का संविधान एक है तो सभी प्रदेशों में एक जैसी व्यवस्थाएं क्यों नहीं। आखिर उत्तर प्रदेश बिहार व झारखंड में निषाद समाज को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि दिल्ली सहित अन्य कई प्रदेशों में निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण मिला है।

बीजेपी के साथ हमने शर्तों के साथ किया है गठबंधन

भारतीय जनता पार्टी के साथ हमने चार सीटों को साथ में जोड़कर कार्य किया है। इतना ही नहीं हमने यह भी कह दिया है कि हमारा आपका संबंध बिहार में तब तक है, जब तक हमारे समाज के लोगों को समान अधिकार मिलता रहेगा। जिस दिन समान अधिकार मिलना बंद हो जाएगा।

उस दिन हमारा आपका संबंध खत्म हो जाएगा। हमारा आपका संबंध बिहार में ही है और अन्य राज्यों में नहीं हमें बिहार से उत्तर प्रदेश में क्यों आना पड़ा यह बहुत ही चिंताजनक विषय जिसमें निषाद समेत पिछड़े वर्ग के कई जातियों को आरक्षण की बात हमारे सामने आ रही थी।  भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व के चुनाव में समाज को आरक्षण देने की बात कह कर हमारा सहयोग लिया लेकिन हमारा हक और अधिकार नहीं दिया।

पांच किलो राशन से पेट नहीं भर रहा तो मांगें अपना हक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को 5 किलो राशन देकर पूरे गांव में घूमकर कहा जा रहा है कि हम आपको फ्री राशन दे रहे हैं |क्या उसी 5 किलो राशन से आपका बच्चा अच्छी शिक्षा सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेगा, यदि नहीं तो अपने हक और अधिकार के लिए अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपने बूथ को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करें। जाते जाते अपने संबोधन में यह भी कह गए कि आप यह कभी नहीं सोचेंगे कि जब प्रत्याशी हमें गाड़ी देंगे तब हम क्षेत्र में निकलेंगे।

आपका प्रत्याशी काफी गरीब है आपको अपने पास से खर्च करके अपने प्रत्याशी की मदद करने का समय है। जब आपका प्रत्याशी उस काबिल हो जाएगा तो आपका हर संभव मदद करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्र, स्वर्ण प्रकोष्ठ के प्रशांत सिंह अंकुर, नानपारा से पार्टी प्रत्याशी फौजदार यादव, पति राम निषाद , रामाधार निषाद, युवा समाजसेवी विवेक निषाद उर्फ मुरली, राम मनोहर मौर्य, बृज मोहन निषाद, रामसेवक निषाद, भीमसेन निषाद सहित काफी संख्या में पार्टी समर्थक कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में क्षेत्रीय महिला पुरुष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अनोखा शिव मंदिर, जिसका निर्माण एक हाथ वाले शिल्पकार ने एक ही रात में किया, लेकिन इस वजह से नहीं होती है यहां पूजा

संबंधित समाचार