पीलीभीत: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, गांव में दहशत
पीलीभीत/अमरिया, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव पंसोली में शनिवार को तेंदुआ आ गया। यहां उसने एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित भी किया लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव पंसोली में तेंदुआ के आ …
पीलीभीत/अमरिया, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव पंसोली में शनिवार को तेंदुआ आ गया। यहां उसने एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित भी किया लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव पंसोली में तेंदुआ के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंसोली के प्रधान पति सत्यपाल मौर्य ने बताया कि गांव की एक महिला अपने प्लाट पर गई, जहां गाय का बछड़ा बंधा हुआ था।
महिला ने जब वहां का नजारा देखा तो वह घबरा गई। जब उसने देखा कि उसके बछड़े को एक तेंदुआ अपना निवाला बना रहा है, रेशमा चीखती-चिल्लाती हुई वहां से भाग गई और ग्रामीणों को पूरी घटना बताई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का शोर-शराबा सुनकर तेंदुआ खेतों में जाकर छुप गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में वन विभाग को सूचित किया लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पलटा गन्ने का ओवरलोड ट्रक, एक की मौत, दो घायल
