गोरखपुर: क्षत्रपति शिवाजी की जयंती पर गोरक्षनाथ ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
गोरखपुर। आज गुरु गोरक्षनाथ रक्तकोश में छत्रपति शिवाजी के जयंती के अवसर पर एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में उपस्थित गोरक्षनाथ रक्त कोष के प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने वीर शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ भारती के अमर सपूत, …
गोरखपुर। आज गुरु गोरक्षनाथ रक्तकोश में छत्रपति शिवाजी के जयंती के अवसर पर एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में उपस्थित गोरक्षनाथ रक्त कोष के प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने वीर शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ भारती के अमर सपूत, असाधारण पराक्रमी, कुशल रणनीतिकार, हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, भारतीय स्वाभिमान व सुशासन के प्रतीक, ‘राष्ट्र नायक’ छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सालय के निदेशक मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपेई ने भी छत्रपति शिवाजी के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर में कुल 37 रक्त दाताओं ने भाग लिया। उनमें कुछ प्रमुख नाम जैसे कि रियाजुल् हक, इमरान, शाम्भवि नंदन, ओमप्रकाश इत्यादि लोगों ने रक्तदान किया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले अमित शाह, कहा- यूपी को नंबर एक बनाने के संकल्प के साथ बढ़ रहे आगे
