बदायूं: दंपति हत्याकांड में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट
बदायूं, अमृत विचार। शहर के चर्चित मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर में दंपती हत्याकांड में सीबीआई ने आरोपी योगेश के खिलाफ चार्जशील दाखिल कर दी है। 2015 में दंपती का शव उनके घर में ही मिला था। सीबीआई के अनुसार हत्याकांड की विवेचना जारी रहेगी। जिला बरेली में 2007 में कथित एनकाउंटर में मुकुल गुप्ता की मौत हो …
बदायूं, अमृत विचार। शहर के चर्चित मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर में दंपती हत्याकांड में सीबीआई ने आरोपी योगेश के खिलाफ चार्जशील दाखिल कर दी है। 2015 में दंपती का शव उनके घर में ही मिला था। सीबीआई के अनुसार हत्याकांड की विवेचना जारी रहेगी।
जिला बरेली में 2007 में कथित एनकाउंटर में मुकुल गुप्ता की मौत हो गई थी। 8 अप्रैल 2015 को बदायूं के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर मुकुल गुप्ता के पिता विजेंद्र गुप्ता और मां शन्नो देवी के शव घर में ही सड़ी हुई हालत में मिले थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस से लेकर एसटीएफ ने भी हत्यारोपी की तलाश की। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर 2016 में विवेचना सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी।
घटना को लेकर सीबीआई कई बार बदायूं आई। हर पहलु पर जांच की गई लेकिन सुराग नहीं मिला। दंपती के छोटे बेटे हेमंत का नार्को टेस्ट तक कराया गया। उसमें भी हत्याकांड से संबंधित कुछ सामने नहीं आया। दंपती का लॉकर तोड़कर जांच हुई। वहीं पुलिस ने दंपती के घर घटनास्थल पर मिले खून का सैंपल लिया था। जिसकी जांच कराई गई। सीबीआई के अधिकारियों ने मोहल्ले के दर्जनों लोगों का भी ब्लड सैंपल कराया और जांच के लिए फारेंसिक लैब भेज दिया। घटनास्थल पर मिला खून उदय प्रकाश के भाई योगेश के खून से मिलान कर गया।
सीबीआई एक बार फिर बदायूं आई लेकिन यहां पता चला कि उदय प्रकाश ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उदय प्रकाश के घर पर छापा मारकर कुछ उपयोगी चीजें बरामद की। जांच आगे बढ़ी तो उदय प्रकाश के भाई योगेश को मामले की जानकारी होने की बात सामने आई। सीबीआई ने उदय प्रकाश और योगेश के बैंक खातों की डिटेल निकाली। बैंक बैलेंस ज्यादा था। दोनों भाईयों ने ऑनलाइन खर्चे भी किए थे। सीबीआई ने योगेश को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना के दिन उदय खून से रंगा था। उसके कपड़ों पर भी खून था। उसके पास आभूषण और नकदी भी थी। उदय प्रकाश ने योगेश को भी मना लिया।
