बदायूं: टेंपो चालक पर जेवर निकलने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव के लोग टेंपो चालक पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बनाकर अपने गांव ले गए। टेंपो चालक के साले ने ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी विशाल पुत्र कृपा शंकर …

उझानी, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव के लोग टेंपो चालक पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बनाकर अपने गांव ले गए। टेंपो चालक के साले ने ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को नगर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी विशाल पुत्र कृपा शंकर ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उनके पिता कृपा शंकर, भाई निखिल के साथ मोहल्ला भर्रा टोला निवासी उनके बहनोई अनुज पुत्र बालक राम टेंपो में आंवला से शादी समारोह में शामिल होकर वापस उझानी आ रहे थे। बदायूं शहर के भामाशाह चौक से उझानी के गांव गुलड़िया नगला की कुछ सवारियों को बैठाया। रास्ते में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास टेंपो में बैठी सवारियां जेवर चोरी होने की बात कहकर चिल्लाने लगीं।

अनुज ने टेंपो खाली करके सवारियां को चेक करा दिया। सवारियां संतुष्ट होकर अपने गांव चली गईं। आरोप है कि शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे कुछ ग्रामीण आए और अनुज को साथ अपने गांव ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

संबंधित समाचार