UP Election 2022: CM योगी ने ट्वीट कर मतदाताओं से की मतदान की अपील
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को सुबह 7 बजे से शुरु हुए मतदान में मतदाताओं से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। योगी ने ट्वीट कर कहा कि भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, ‘आत्मनिर्भर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को सुबह 7 बजे से शुरु हुए मतदान में मतदाताओं से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
योगी ने ट्वीट कर कहा कि भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, ‘आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें। पहले मतदान, फिर जलपान।
गौरतलब है कि राज्य में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैदा हो जाएगा।
पढ़ें- UP Election LIVE: तीसरे चरण की 59 सीटों पर वोटिंग जारी, CM योगी ने की वोट डालने की अपील
