रायबरेली: जिला महिला अस्पताल को सूबे में मिला 12वां स्थान
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल ने क्वालिटी एशयोरेंश के तहत कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन में सूबे में 12 स्थान प्राप्त किया है। जबकि जिला पुरुष अस्पताल ने 32 वां स्थान प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया-कायाकल्प पुरस्कार के रूप में जिला महिला अस्पताल को 3.40 लाख और जिला पुरुष अस्पताल को 3 लाख रुपये …
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल ने क्वालिटी एशयोरेंश के तहत कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन में सूबे में 12 स्थान प्राप्त किया है। जबकि जिला पुरुष अस्पताल ने 32 वां स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया-कायाकल्प पुरस्कार के रूप में जिला महिला अस्पताल को 3.40 लाख और जिला पुरुष अस्पताल को 3 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है | पिछले साल भी इन दोनों अस्पतालों को कायाकल्प पुरस्कार मिला था| डॉ.वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का फल है कि दोनो जिला अस्पतालों को कायाकल्प पुरुस्कार मिला है। इस तरह की प्रतिस्पर्था में शामिल होने से स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और एक टीम की तरह काम होता है।
जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. रविकांत ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जिलों में अव्वल रहे प्रदेश के 76 जिला महिला, पुरुष और जिला संयुक्त अस्पतालों की सूची जारी की है| कायाकल्प पुरस्कारों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 मई 2015 को की थी।
इस श्रेणी में पुरस्कार पाने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर आठ बिन्दुओं चिकित्सालय कर्मियों के कार्यशैली और दक्षता में सुधार करना, स्वास्थ्य सुविधा परिसर में सफाई,बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, हाइजिन प्रमोशन, इको फ़्रेंडली, स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी के बाहर भी सफाई, सेनिटाइजेशन, संक्रमण प्रबंधन आदि बिन्दुओं पर जांच टीम के द्वारा अंक दिए जाते हैं| सर्वाधिक स्कोर हासिल करने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों को इसके तहत पुरस्कृत किया जाता है।
पढ़ें- हरदोई: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां हुईं पूरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी
