मुरादाबाद : सिम के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। सिम के पैसे मांगने पर भड़के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुकानदार को जमकर पीट दिया। दुकान में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। बचाव में जब क्षेत्रीय लोग आए तो मारपीट करने वाले धमकाते हुए फरार हो गए। दुकानदार ने मारपीट के साथ ही नकदी व चेन लूटने का आरोप लगाते …

मुरादाबाद/अमृत विचार। सिम के पैसे मांगने पर भड़के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुकानदार को जमकर पीट दिया। दुकान में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। बचाव में जब क्षेत्रीय लोग आए तो मारपीट करने वाले धमकाते हुए फरार हो गए। दुकानदार ने मारपीट के साथ ही नकदी व चेन लूटने का आरोप लगाते हुए कटघर थाने में तहरीर दे दी है।

कटघर थाना क्षेत्र निवासी मोहित सैनी का मोबाइल और सिम का स्टोर है। मोहित के अनुसार शुक्रवार को एक युवक उसके स्टोर पर सिम लेने के लिए आया। सिम लेने के बाद जब पैसे देने की बारी आई तो आनलाइन पेमेंट करने से इंकार कर दिया। बोला कि पड़ोसी दुकानदार से सिम के पैसे ले लो। मोहित के अनुसार जब उसने पड़ोसी दुकानदार से पैसे मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिए। इसी बात को लेकर मोहित का युवक से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंची तो स्टोर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर मामले को शांत करा दिया।

आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने साथियों को लेकर दोबारा स्टोर पर आ गया। आते ही उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि स्टोर में तोड़फोड़ का प्रयास करने के साथ ही सोने की चेन व नकदी लूट ली। शोर-शराबा होने पर अन्य लोग आए तो हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए। मोहित का दावा है कि यह पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कटघर कोतवाली में तहरीर दे दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही सिविल लाइंस पुलिस, एसएसपी से लगाई गुहार

संबंधित समाचार