बाराबंकी: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी एजेंट को मारी गोली, गंभीर हालत में ले जाया गया लखनऊ ट्रामा सेंटर
बाराबंकी। नगर कोतवाली अंतर्गत बड़ेल गांव में दिनदहाड़े घनी आबादी के बीच एक युवक को गोली मार दी गई। यह प्रॉपर्टी डीलर्स के एजेंट के रूप में काम करता था। विवाद का कारण भी प्रॉपर्टी ही बताई जा रही है। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। नगर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद निवासी 36 साल …
बाराबंकी। नगर कोतवाली अंतर्गत बड़ेल गांव में दिनदहाड़े घनी आबादी के बीच एक युवक को गोली मार दी गई। यह प्रॉपर्टी डीलर्स के एजेंट के रूप में काम करता था। विवाद का कारण भी प्रॉपर्टी ही बताई जा रही है। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले।
नगर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद निवासी
36 साल के अमित कुमार उर्फ कैमी सुबह 9:30 बजे घर से निकल कर बड़ेल गांव में किसी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। गोली पेट में दाहिने तरफ लगी और पेट को फांसी हुई पीछे से निकल गई। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक ने हमलावरों के नाम बताए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना का कारण जमीन की खरीद-फरोख्त विवाद बताया जा रहा है। सही स्थिति जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
पढ़ें- बरेली: बंदरों के दो गुटों के बीच ‘गैंगवार’, घंटों चली हिंसक झड़प से सहमे लोग
