UP Election 2022: भाजपा और सपा कार्यकर्ता की आपस में हुई भिड़त, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
कानपुर। 10 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। बिठूर और महाराजपुर विधानसभा में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। महाराजपुर के जेके कॉलोनी बूथ पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बीजेपी नेताओं पर माहौल भंग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समर्थकों …
कानपुर। 10 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। बिठूर और महाराजपुर विधानसभा में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। महाराजपुर के जेके कॉलोनी बूथ पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
बीजेपी नेताओं पर माहौल भंग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समर्थकों को शांत कराया। झड़प के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना की जरौली स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर में सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार अपने कई समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद डीएम और सीपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और मामले को शांत कराया।
पढ़ें- मुरादाबाद : शराब की दुकान में रखा सिलेंडर फटा, पांच घायल
