मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने महिला से दुराचार का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने महिला से अश्लील हरकत करने के साथ ही दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह महिला ने खुद को बचाकर इसकी शिकायत पति से की तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर जेठ ने महिला से अश्लील हरकत करने के साथ ही दुराचार का प्रयास किया। किसी तरह महिला ने खुद को बचाकर इसकी शिकायत पति से की तो उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

बिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। महिला का कहना था कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र में हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह दो लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे। महिला के अनुसार उसके मायके वालों ने असमर्थता जाहिर की तो ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि जेठ ने अश्लील हरकत करने के साथ ही उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। किसी तरह खुद को बचाकर शाम को उसने पति से इस संबंध में शिकायत की तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। आरोप है कि मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार