बहराइच: पुलिस ने बरामद किए 55 खोए मोबाइल, मालिकों को दिया तो फैली मुस्कान
बहराइच। जिले की सर्विलांस पुलिस ने मोबाइल का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने सर्विलांस के द्वारा 11 लाख से अधिक के कीमत की मोबाइल बरामद कर मालिक के सुपर्द कर दिया है। जिले में मोबाइल चोर सक्रिय हैं। कई बड़े लोगों के साथ सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल बीते माह और उससे पहले खो गए थे …
बहराइच। जिले की सर्विलांस पुलिस ने मोबाइल का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने सर्विलांस के द्वारा 11 लाख से अधिक के कीमत की मोबाइल बरामद कर मालिक के सुपर्द कर दिया है।
जिले में मोबाइल चोर सक्रिय हैं। कई बड़े लोगों के साथ सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल बीते माह और उससे पहले खो गए थे या चोरी हो गई थी। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आईएमआई नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया था। जिले के सर्विलांस टीम सभी पर नजर बनाए हुए थी। एएसपी ने बताया कि एक एक कर सभी 55 मोबाइल बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस लाइन सभागार में सभी 55 लोगों को बुलाया गया। सभी को उनके मोबाइल सौंप दिया गया। एएसपी ने बताया कि बरामद सभी मोबाइल की कीमत 11 लाख 10 हजार रुपए है।
यह भी पढ़ें: बरेली: आज पूरे दिन धूल की आगोश में रहा शहर, सड़क पर चलते आंखे खोलना भी हुआ मुश्किल
