Ranji Trophy 2022: भारतीय टीम से बाहर होते ही चेतेश्वर पुजारा ने मुंबई के खिलाफ दिखाया दम, लेकिन शतक से चूके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए इंडिया टीम का ऐलान कर दिया है। सेलेक्शन कमेटी ने खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया है। इसके बाद ही पुजारा और रहाणे ने अपना रंग यानी …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए इंडिया टीम का ऐलान कर दिया है। सेलेक्शन कमेटी ने खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया है। इसके बाद ही पुजारा और रहाणे ने अपना रंग यानी असली खेल दिखाना शुरू कर दिया है।

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अभी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। रहाणे की मुंबई और पुजारा की सौराष्ट्र टीम का मैच 17 फरवरी से खेला जा रहा है। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए रहाणे ने 129 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने दो छक्के और 17 चौके जमाए।

वहीं चेतेश्वर पुजारा पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके और LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सौराष्ट्र को भी फॉलोऑन खेलना पड़ा। तब दूसरी पारी में पुजारा ने शानदार वापसी की। उन्होंने भी रहाणे की तरह अपना शानदार खेल दिखाया और 83 बॉल पर 91 रन की पारी खेली, लेकिन वह शतक से चूक गए। इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 16 चौके जमाए। इस पारी तक पूरे मैच में पुजारा का ही सबसे ज्यादा 109.63 का स्ट्राइक रेट भी रहा।

मैच में मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 544 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद सौराष्ट्र की पूरी टीम 220 रन पर सिमट गई। यहां से फॉलोऑन खेलते हुए मैच के चौथे दिन टी-टाइम तक 5 विकेट पर 313 रन बना दिए।

श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पंचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।

श्रीलंका का भारत दौरा
24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला
4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट

ये भी पढ़ें : भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच Rustam Akramov का निधन

संबंधित समाचार