ऋद्धिमान साहा का खुलासा, ‘सौरव गांगुली ने कहा था- जब तक मैं BCCI में हूं, तुम टीम में हो’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय स्टार विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। साहा की जगह सेलेक्टर्स ने ऋषभ पंत और श्रीकर भरत को जगह दी गई है। टीम इंडिया के ऐलान के बाद ऋद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और …

नई दिल्ली। भारतीय स्टार विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। साहा की जगह सेलेक्टर्स ने ऋषभ पंत और श्रीकर भरत को जगह दी गई है। टीम इंडिया के ऐलान के बाद ऋद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर बयान दिए हैं।

साहा ने 19 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पिछले साल नवंबर में मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में नाबाद 61 रन की पारी खेली थी। तब मैं पेन किलर लेकर खेला था। उस वक्त सौरव गांगुली ने मुझे वॉट्सअप पर बधाई दी थी। स्टार विकेटकीपर ने कहा कि गांगुली ने मैसेज में यहां तक कहा था कि जब तक वह बीसीसीआई में हैं, तुम टीम में हो। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष से इतनी बड़ी बात सुनने के बाद मेरा आत्मविश्वास और बढ़ गया था। लेकिन, अब मैं ये समझ नहीं पा रहा हूं कि सबकुछ अचानक कैसे बदल गया?

पुजारा-रहाणे भी टेस्ट टीम से बाहर टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट और टी20 सीरीज फरवरी-मार्च में ही खेलना है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम में ऋद्धिमान साहा के अलावा चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा को भी जगह नहीं मिली है।

मुझे अप्रत्यक्ष रूप से संन्यास लेने को कहा गया : साहा
कोलकाता। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद यह पहला मौक़ा है कि ऋद्धिमान साहा को टेस्ट टीम से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से साहा और ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की विकेटकीपिंग ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि पिछले दो साल से पंत ने साहा के ऊपर बढ़त ले ली थी। टीम से बाहर होने के बाद साहा ने क्रिकइंफ़ो से बात की। साहा ने कहा,’मैं कभी गुस्सा नहीं होता हूं और ना अभी हूं। मुझे इस चयन निर्णय के बारे में दक्षिण अफ़्रीका में ही बता दिया गया था, लेकिन मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। अब जब टीम का चयन हो गया है, तो मैंने सिर्फ़ उन सवालों का ज़वाब दिया है, जो मुझसे पूछा गया।

श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट टीम इस प्रकार
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पंचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार

टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान

श्रीलंका का भारत दौरा
24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ
26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला
4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy 2022: भारतीय टीम से बाहर होते ही चेतेश्वर पुजारा ने मुंबई के खिलाफ दिखाया दम, लेकिन शतक से चूके

संबंधित समाचार