देवरिया में गरजे शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश करें आतंकी सैफ से रिश्ते का खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। समाजवादी पार्टी पर देशद्रोहियों के प्रति सहानुभूति बरतने के भारतीय जनता पार्टी  नेताओं के आरोपों की कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आतंकवादी सैफ से अपने रिश्ते का खुलासा जनता के बीच करना चाहिये। बरियारपुर में एक चुनावी सभा को सम्बोधित …

देवरिया समाजवादी पार्टी पर देशद्रोहियों के प्रति सहानुभूति बरतने के भारतीय जनता पार्टी  नेताओं के आरोपों की कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आतंकवादी सैफ से अपने रिश्ते का खुलासा जनता के बीच करना चाहिये।

बरियारपुर में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए चौहान ने कहा “ सपा दंगा करने वालों और अराजक तत्वों को प्रश्रय देने वाली पार्टी बनकर रह गई है। आतंकवादियों का साथ देने वाला अगर कोई है,तो वह सपा पार्टी है। अब तो यह स्पष्ट है। मुझे तो आश्चर्य लगता है कि अखिलेश इन आरोपों का उत्तर नहीं दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आतंकवाद पर जीरो टालरेंस की नीति पर अडिग है अराजक तत्वों, भूमाफियाओं और आतंवादियों को सख्ती से कुचला जा रहा है।

चौहान ने कहा “ अखिलेश बतायें कि अहमदाबाद बम ब्लास्ट में शामिल मोहम्मद शैफ से आपका क्या रिश्ता है। जिसको कोर्ट ने अभी सजा की है। आतंकी के पिता सपा के नेता हैं। 2012 में आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमें आपने वापस क्यों लिये। आतंकवादियों के साथ ऐसी रियायत क्यों। सरकार बनने पर लखनऊ, अयोध्या में शामिल दंगाइयों को क्यो रिहा करवाया। सीआरपीएफ कैम्प रामपुर में आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को संरक्षण क्यों दिया।”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा प्रदेश को तबाही के कगार पर ले जाने वाली पार्टी है। अखिलेश ने चुनाव में बसपा और कांग्रेस से जितने समझौते किये, सब फ्लाप रहे और अब उनका समझौता रालोद के साथ हुआ है,वह भी फ्लाप रहेगा। कांग्रेस, सपा और बसपा ने प्रदेश को पीछे करने का कार्य किया है।सपा एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।

यह भी पढ़े-चौथे चरण के मतदान तक भाजपा के बूथों पर नाचेंगे भूत: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार