अखिलेश जब संविधान की शपथ लेते हैं तो सही मायने में आतंकियों को बचाने की कसम खाते हैं: नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/श्रावस्ती। भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नडडा रविवार को सपा, कांग्रेस व बसपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के दर्द को समझा। जनधन खाता खोलवाया। हर तीसरे माह दो हजार की मदद पहुंच रही है। कहा कि तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को कुप्रथा से निजात दी है। इसका …

बहराइच/श्रावस्ती। भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नडडा रविवार को सपा, कांग्रेस व बसपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के दर्द को समझा। जनधन खाता खोलवाया। हर तीसरे माह दो हजार की मदद पहुंच रही है। कहा कि तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को कुप्रथा से निजात दी है। इसका मजाक उड़ाने वाले आज जनता से वोट मांग रहे हैं।

अखिलेश को माफियाओं, आतंकियों से ज्यादा है लगाव

श्रावस्ती के इकौना के जगतजीत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्टीय अध्यक्ष ने  कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते वक्त अखिलेश यादव संविधान बचाने की नहीं बल्कि आतंकियों को बचाने की कसम खाते हैं। अखिलेश को आतंकियों, माफियाओं और उनके परिजनों से ज्यादा लगाव है।

भाजपा ने प्रदेश में गुंडों का सफाया किया है। गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद व आजम खान आज जेल में गिल्ली-डंडा खेल रहे हैं। दलितों, पिछड़ों, शोषितों के साथ-साथ भाजपा ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया है। हमने जो कहा था वह किया और जो कहेंगे वह जरूर करेंगे।

अखिलेश यादव की जनता बजा रही है घंटी

अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं भी हिंदू हूं, मैं भी मंदिर में घंटी बजाऊंगा। अब तो उनकी घंटी बज चुकी है। अब भव्य राम मंदिर बन रहा है। शरीयत में तीन तलाक का कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांगला देश, ईरान, ईराक और सीरिया आदि मुस्लिम देशों में नहीं है।

भारत में तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस तथा सपा चंद वोटों के लिए इसका समर्थन करती है। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्त करने की बात कही थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उसे समाप्त किया। भाजपा प्रत्याशी रामफेर पांडेय, पदमसेन चैधरी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा , जिलामंत्री अरुण कुमार पांडेय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: शराब की दुकान में रखा सिलेंडर फटा, आग से कई लोग बुरी तरह से झुलसे

संबंधित समाचार