रायबरेली: फूड प्वाइजनिंग से 5 बच्चों की हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नई बस्ती पूरे इमिलिहा में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन बासी खाना खाने से 5 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा निजी चिकित्सकों से सभी का उपचार कराया जा रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें रविवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नई बस्ती पूरे इमिलिहा निवासी राजाराम के …

रायबरेली। नई बस्ती पूरे इमिलिहा में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन बासी खाना खाने से 5 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा निजी चिकित्सकों से सभी का उपचार कराया जा रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें रविवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

नई बस्ती पूरे इमिलिहा निवासी राजाराम के घर पर शुक्रवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार की सुबह बचा हुआ भोजन बच्चों में परोस दिया गया। जिसको खाने के कुछ घंटों बाद पन्नालाल की बेटी अंजलि 11साल शालू 6साल राजाराम के बेटे राजा 7साल, प्रांशु 1 साल, शिवम 7 साल, बच्चों में उल्टियां और दस्त शुरू हो गई। जिसके बाद परिजनों ने सभी का निजी चिकित्सक से इलाज शुरू करा दिया। लेकिन तबीयत में सुधार होने की वजह उनकी हालत गंभीर होती चली गई। जिसके बाद रविवार की सुबह परिजनों द्वारा बीमार सभी बच्चों को सीएचसी लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि बारात का बचा हुआ खाना खाने से बच्चों की हालत गंभीर हुई है। जिनका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े-रुद्रपुर ब्लड बैंक हुआ खाली, महज 40 यूनिट ब्लड ही बचा

संबंधित समाचार