कानपुर: वोटिंग का फोटो वायरल करने पर मेयर प्रमिला पांडेय के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर। पूर्व में खुली जीप और स्कूटी में बैठ कमर में रिवॉल्वर लगाकर चलने के कारण रिवॉल्वर रानी के नाम से विख्यात नगर की मेयर प्रमिला पांडेय को रविवार को मतदान का फोटो वायरल करना भारी पड़ गया। चुनाव आयोग के आदेश पर डीएम नेहा शर्मा ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। महापौर …
कानपुर। पूर्व में खुली जीप और स्कूटी में बैठ कमर में रिवॉल्वर लगाकर चलने के कारण रिवॉल्वर रानी के नाम से विख्यात नगर की मेयर प्रमिला पांडेय को रविवार को मतदान का फोटो वायरल करना भारी पड़ गया। चुनाव आयोग के आदेश पर डीएम नेहा शर्मा ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
महापौर ने लिखा पहले मतदान फिर जलपान
विस चुनाव के तीसरे चरण में कानपुर में रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। शहर की महापौर प्रमिला पांडेय का ईवीएम पर वोट डालते फोटो वायरल हो गया। उन्होंने खुद के वोट डालने का फोटो और वीडियो सोसल मीडिया पर पोस्ट किया। पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि पहले मतदान फिर जलपान। हडसन पोलिग बूथ पर मैंने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया आप सभी से निवेदन है कि आप अपना वोट जरूर डालें। वायरल वीडियो और फोटो देखने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी। वहां से निर्देश मिलने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिह ने आर्यनगर विधानसभा में अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान के दौरान फोटो खिचवाने के साथ वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। डीएम ने मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में उनके खिलाफ भी मुकदाम दर्ज कराने का आदेश दिया।
महाराजपुर में सपा प्रत्याशी ने किया हंगामा
वहीं कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र की जाजमऊ जेके कॉलोनी में मिल्टन स्कूल स्थित मतदान केंद्र के पास चहारदीवारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात में ही झंडे लगा दिए थे। सपा प्रत्याशी फतेहबहादुर गिल रविवार को करीब एक बजे इधर से निकले तो झंडे हटाने लगे। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। पुलिस ने उनको समझाकर मामला शांत कराया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: विकास के लिए बनेगी व्यापारियों व प्रशासन की समन्वय समित बैठक- दिनेश शर्मा
