कानपुर: पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। लोगों में मतदान को लेकर इतना उत्साह था कि सुबह 6:3० बजे से ही बूथों पर मतदाता उमड़ने लगे। कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान 3० मिनट देर से शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से मतदान पर नजर रखी जा रही थी। मतदान केंद्रों में प्रथम वोट डालने का क्रेज दिखा। …

कानपुर। लोगों में मतदान को लेकर इतना उत्साह था कि सुबह 6:3० बजे से ही बूथों पर मतदाता उमड़ने लगे। कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान 3० मिनट देर से शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से मतदान पर नजर रखी जा रही थी।

मतदान केंद्रों में प्रथम वोट डालने का क्रेज दिखा। कल्याणपुर के सत्यम विहार आवास विकास निवासी उमेश चंद्र ने सुबह 6:3० बजे मतदान केंद्र पर पहुंचकर पहला वोट डालकर खुशी जताई। केशवपुरम स्थित महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर केशव पुरम में श्वेता व शिव आधार यादव ने प्रथम वोट डाला। डीएम नेहा शर्मा ने प्रथम वोट डालने वालों को प्रमाण देकर सम्मानित किया।

मशीन बदलकर कराई गई वोटिंग 

गोविदनगर स्थित सिधी धर्मशाला में एक ईवीएम खराब हो गई। मशीन को बदल कर वोटिग कराई गई। गुजैनी आई ब्लाक में बूथ नंबर 296 में मशीन खराब होने से आधा घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। बिठूर के बगदौधी बांगर मतदान केंद्र के बूथ नंबर 49 पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। रतनलाल नगर के हरमिलाप मिशन स्कूल मतदान केंद्र पर ईवीएम ठीक से कनेक्ट न होने पर बूथ नंबर 244 में मतदान 25 मिनट देर से शुरू हुआ। इससे मतदाताओं में नाराजगी दिखी। बगदौधी बांगर में पहला मतदान राजेश सैनी, गुजैनी आई ब्लाक में अजीत पाल ने किया।

उत्साह के साथ बुजुर्गों ने किया मतदान

कानपुर। बुजुर्गों ने मतदान में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कई बुजुर्गों को परिजन व्हील चेयर पर लेकर आए। विष्णु पुरी निवासी कुलदीप माथुर व्हील चेयर पर बैठकर परिवार के साथ वीएसएसडी लॉ कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने आए। उन्होंने बताया कि वह छठवी बार विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने आए हैं। यहां 86 साल के डीसी खन्ना भी व्हील चेयर से वोट डालने आए थे। वह 7० साल से हर चुनाव में वोट डाल रहे हैं। रिटायर जिला विकास अधिकारी सुमन पांडेय भी व्हील चेयर पर वोट देने एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज पहुंचीं।

शुभी ने शादी के जोड़े में डाला वोट

कानपुर। कौशलपुरी स्थित गुरु नानक गल्र्स इंटर कॉलेज में शुभी अग्रवाल शादी का जोड़ा पहनकर वोट डालने पहुंचीं। सेंट्रल जीएसटी विभाग में एक्साइज सुपरिंटेंडेंट प्रदीप अग्रवाल की बेटी शुभी का विवाह 19 फरवरी 2०22 को हुआ है। 2० फरवरी को विदा होकर ससुराल पहुंचने के बाद वह सुबह 7:०० बजे पति सिद्धार्थ दीक्षित के साथ सीधे वोट डालने पहुंचीं। माता-पिता आलोक दीक्षित और कामना दीक्षित भी मौजूद रहे।

पांच बजे तक सिर्फ 53 फीसद वोटिंग

कानपुर। नगर की 1० विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। बूथों पर 6:3० बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। इसके बावजूद आठ घंटे में तीन बजे तक मात्र 43. 25 फीसदी मतदान हुआ। पांच बजे तक 53.42 फीसद वोट पड़े। सर्वाधिक मतदान बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा उत्साह

कानपुर। महाराजपुर और बिठूर विधानसभा के जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। डोमनपुर और नानापुर पतारी पोलिग सेंटर पर चार किलोमीटर दूर से महिलाएं वोट डालने आईं। घूंघट में आईं श्यामला अकेले ही मासूम बेटे को लेकर यहां वोट डालने पहुंचीं। सचेंडी में 88 साल के बुजुर्ग रूप चन्द्र त्रिपाठी अकेले ही पैदल मतदान स्थल पहुंचे। वह 1952 से वोट डाल रहे हैं। उनके अनुसार उन्होंने सभी चुनावों में मतदान किया है। युवा, महिलाओं और बुजुर्ग में उत्साह देखते बन रहा था।

यह भी पढ़ें; कानपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पीआरओ को पुलिस ने उठाया, बाद में छोड़ा

संबंधित समाचार