लखीमपुर-खीरी: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। बारात से वापस जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली शनिवार की देर रात टेढुई मोड़ पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार …
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। बारात से वापस जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली शनिवार की देर रात टेढुई मोड़ पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। हादसे के बाद शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गई और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।
हादसा कोतवाली सदर क्षेत्र में निघासन रोड पर स्थित टेढुई मोड़ पर हुआ। पुलिस चौकी शारदानगर के गांव रेंगवा निवासी मुन्नू लाल के बेटे आकाश की बारात शनिवार की सुबह थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव रमुआपुर निवासी गजराज के घर सुबह गईं थी। दिन की बारात होने के कारण सारे वैवाहिक कार्यक्रम एक दिन में ही निपटाकर बारात देर रात वापस लौट रही थी।
रात करीब दस बजे महेवागंज के आगे टेढूई मोड़ के पास बारातियों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार गांव रेंगवा निवासी राममूर्ति (45) और खीरी थाना क्षेत्र के गांव हजरिया निवासी हरिमोहन (22) की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए।
हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। पुलिस ने दोनों शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेजे। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिए।
उधर हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। मृतकों के घर पर कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर कर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
ये भी पढ़ें-
लखीमपुर खीरी: भाजपा की डबल इंजन सरकार के एक हाथ में विकास तो दूसरा बुलडोजर की स्टेरिंग पर-योगी
