उन्नाव: पीएम मोदी के मंच पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने छुए पैर, प्रधानमंत्री ने किया ऐसा काम कि दंग रह गए सब…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में रविवार को दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां पर मंच पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने प्रधानमंत्री को प्रभु श्री राम के दरबार की मूर्ति भेंट कर दी। इसके बाद राम मूर्ति देने के बाद अवधेश कटियार पीएम मोदी का पैर …

उन्नाव। उन्नाव में प्रधानमंत्री मोदी की रैली में रविवार को दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां पर मंच पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने प्रधानमंत्री को प्रभु श्री राम के दरबार की मूर्ति भेंट कर दी। इसके बाद राम मूर्ति देने के बाद अवधेश कटियार पीएम मोदी का पैर छूने लगे। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया और हाथ के इशारे से उनको छुककर प्रणाम किया।

पीएम ने झुककर कार्यकर्ता के छुए पैर

पीएम मोदी के जिलाध्यक्ष का पैर छूता देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल अवधेश कटियार बीजेपी के स्थानीय जिलाध्यक्ष ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता भी हैं। ऐसे में पीएम मोदी के इस कदम से हर ओर से मिली जुली प्रक्रिया नजर आ रही है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण यादव ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है और पीएम मोदी की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: मनीष का सगा छोटा भाई भी करता है मानव तस्करी, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार