उन्नाव: प्रियंका गांधी ने एबी नगर में किया रोड शो, कांग्रेस महासचिव को देखने उमड़ी भारी भीड़
उन्नाव। जनपद में चौथे चरण में बुधवार को मतदान होना है, जिसकों लेकर रविवार को प्रचार थमने से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर सपा मुखिया अखिलेश ने जनसभा कर जनसमर्थन मांगा। वहीं देर शाम रायबरेली से अचानक शहर के एबीनगर में पहुंच प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की माखी कांड की पीडिता …
उन्नाव। जनपद में चौथे चरण में बुधवार को मतदान होना है, जिसकों लेकर रविवार को प्रचार थमने से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर सपा मुखिया अखिलेश ने जनसभा कर जनसमर्थन मांगा। वहीं देर शाम रायबरेली से अचानक शहर के एबीनगर में पहुंच प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की माखी कांड की पीडिता की मां प्रत्याशी आशा सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेसियों के साथ साथ उनको देखने की होड़ लगी रही।
प्रियंका को देखते ही कांग्रेसियों में दौड़ा जोश
सदर से माखी कांड पीडिता की मां आशा सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं। बीते कई दिनों से प्रियंका गांधी के आने की सूचना मिल रही थी। रविवार शाम अचानक राष्ट्रीय महासचिव के पहुंचने से कांग्रेसियों में जोश दौड गया। उनके स्वागत में शहर के एबी नगर में हुजूम उमड पडा। इसके बाद उनकी कार में प्रत्याशी आशा सिंह, बेटी व प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस के समर्थक रोड शो में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस महासचिव ने आशा सिंह को जिताने की अपील की…
वहीं श्रीमती वाड्रा ने लोगों के बीच जाकर आशा सिंह को जिताने की अपील की। अचानक उनके आने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। रोड शो के बाद शहर के कांशीराम कालोनी निवासी दलित युवती की हत्याकांड के मामले में परिजनों से एकांत में ले जाकर मुलाकात की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने की बात कही। उसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष युसुफ फारूकी उर्फ खुर्रम, सत्य नारायण पटेल, जुबेर अहमद, शिव पांण्डेय, विजय पांण्डेय समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: पीएम मोदी के मंच पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने छुए पैर, प्रधानमंत्री ने किया ऐसा काम कि दंग रह गए सब…
