केरल: कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, पैर भी काट दिया, पार्टी ने लगाया आरएसएस पर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नूर, केरल। केरल के कन्नूर जिले में रविवार देर रात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेशे से मछुआरे हरिदासन पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हमलावरों ने न्यू माहे के निकट पुन्नोल में उसके घर …

कन्नूर, केरल। केरल के कन्नूर जिले में रविवार देर रात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेशे से मछुआरे हरिदासन पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हमलावरों ने न्यू माहे के निकट पुन्नोल में उसके घर के सामने तब हमला किया जब वह काम से लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि 54 वर्षीय पीड़ित को पड़ोसी तलास्सेरी के अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शव को परियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि पुन्नोल इलाके में करीब एक सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।

माकपा ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ता की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस)-भाजपा के लोगों ने हत्या की है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है। माकपा ने आरोप लगाया कि हरिदासन पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बर्बर हमला किया और उस पर धारदार हथियार से कई बार वार किए और उसका एक पैर काट दिया, ताकि उसकी मौत सुनिश्चित हो सके।

हालांकि, आरएसएस ने इस आरोप पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। माकपा ने हत्या के विरोध में तलास्सेरी नगर पालिका और न्यू माहे पंचायत में सोमवार को हड़ताल बुलाई है।

ये भी पढ़े- कर्नाटक: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या से शिवमोगा में तनाव, धारा 144 लागू

संबंधित समाचार