UP Election 2022: बहराइच में मायावती की रैली को अभी नहीं मिली अनुमति
बहराइच। पयागपुर में प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा मंगलवार को होनी है। लेकिन एक विधानसभा और रैली की दूरी को देखते हुए अभी तक मायावती की रैली को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पयागपुर विधानसभा के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र …
बहराइच। पयागपुर में प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा मंगलवार को होनी है। लेकिन एक विधानसभा और रैली की दूरी को देखते हुए अभी तक मायावती की रैली को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
पयागपुर विधानसभा के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए सभा को संबोधित करेंगे। जिसमें 13 विधानसभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के अलावा अन्य लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। बस प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बसपा प्रत्याशी गीता मिश्रा के लिए मंगलवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करने वाली थीं। इसके लिए पयागपुर के इंद्रापुर गांव में पंडाल सजकर तैयार है। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से मायावती की रैली के लिए हरी झंडी नहीं दी गई है।
इसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर देखा जा रहा है। पयागपुर तहसील उप जिला मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक मायावती की रैली को लेकर लखनऊ से कोई सूचना नहीं आई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी के तहत प्रोटोकाल के द्वारा ही दी जाएगी।
पढ़ें- अयोध्या: सपा गठबंधन का होगा सूपड़ा साफ- अनुप्रिया पटेल
