यूपी चुनाव 2022: लखनऊ में प्रियंका ने किया रोड शो, कहा- जनता परिवर्तन चाह रही है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में तीन चरण के चुनाव के बाद सभी राजनीतिक दलों की निगाहें अब 23 फरवरी को होने वाले चौथे चरण के मतदान पर है। इसी कड़ी में आज सोमवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ में प्रचार के अंतिम रोड शो कर रही है। बता दें कि …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में तीन चरण के चुनाव के बाद सभी राजनीतिक दलों की निगाहें अब 23 फरवरी को होने वाले चौथे चरण के मतदान पर है। इसी कड़ी में आज सोमवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ में प्रचार के अंतिम रोड शो कर रही है।

बता दें कि प्रियंका लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटों को कवर करने के प्रयास में वह 171 किलोमीटर का रोड शो कर रहीं है। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है। जनता बहुत परेशान और त्रस्त है। लोगों के सामने महंगाई और बेरोजगारी की समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है। जनता चाहती है कि कोई नया आए। नई तरह की राजनीति आए।

प्रियंका गांधी ने कहा, पीएम ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है।

यह भी पढ़ें:-Janhvi Kapoor Photos: कानों में झुमके, चेहरे पर मुस्कान…येल्लो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं ‘धड़क गर्ल’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज