आजमगढ़: करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक किशोरी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह पशुओं को चार देने गई थी। जानकारी के मुताबिक जिले के सकरामऊ गांव निवासी 11वीं के छात्र की सोमवार तड़के करंट की …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक किशोरी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह पशुओं को चार देने गई थी। जानकारी के मुताबिक जिले के सकरामऊ गांव निवासी 11वीं के छात्र की सोमवार तड़के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक राय पुत्र प्रदीप राय सोमवार तड़के अपने पशुशाला में साफ-सफाई करने के बाद पशुओं को चारा खिला रहा था।

इसी दौरान कटे तार में दौड़ रहे करंट की वह चपेट में आ गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क किनारे मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार