पीलीभीत: अमित शाह ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश बाबू…किसे डरा रहे हो, हम नहीं डरते आपसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा जब वो संसद में धारा 370 हटाने के लिए बिल पेश कर रहे थे तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विरोध करते हुए कहा था कि अगर ऐसा करोगे तो खून की नदियां बह …

पीलीभीत, अमृत विचार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा जब वो संसद में धारा 370 हटाने के लिए बिल पेश कर रहे थे तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विरोध करते हुए कहा था कि अगर ऐसा करोगे तो खून की नदियां बह जाएंगी। धारा 370 हट गई और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया। खून की नदियां तो छोड़ो कहीं किसी की कंकड़ चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू किसे डरा रहे हो, हम नहीं डरते आपसे।

पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में शहर विधायक संजय गंगवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पीलीभीत देशभक्तों की भूमि है। यहां दशम गुरू ने अपने पवित्र कदम इस जमीन पर रखे थे और उनके साहबजादों ने भी देश के लिए बलिदान दिया था, इसे भला कौन भूल सकता है।

अमित शाह ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में गरीबों की जमीनें छीनी गईं। गुंडे और माफिया जनता को डराते थे मगर, योगी सरकार आने के बाद आजम खां, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी कहां हैं, आप सब जानते हैं। गलती से अखिलेश यादव सरकार में आ गए तो ये सब जेल में नहीं रहेंगे। इसलिए आप कमल के निशान पर बटन दबाकर 300 के पार की भाजपा सरका फिर बनवाओ। अमित शाह ने शहर प्रत्याशी संजय गंगवार से कहा कि तुम दोबारा चुनकर आ जाओ तो बंद पड़ी मझोला चीनी मिल को शुरू कर देंगे।

इसे भी पढ़ें-

 पीलीभीत: करेली नहर में मिला शव बरेली के करन का निकला

 

 

संबंधित समाचार