देवरिया: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान की शहादत को नमन करने उमड़ा हुजूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए सन्तोष यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को जब गृह जनपद देवरिया पहुंचा तो शहीद की शहादत को नमन करने के लिए जिले में हुजूम उमड़ आया। सेना के सर्च ऑपरेशन में शनिवार को शहीद हुए हवालदार सन्तोष यादव की पार्थिव देह …

देवरिया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए सन्तोष यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को जब गृह जनपद देवरिया पहुंचा तो शहीद की शहादत को नमन करने के लिए जिले में हुजूम उमड़ आया।

सेना के सर्च ऑपरेशन में शनिवार को शहीद हुए हवालदार सन्तोष यादव की पार्थिव देह देवरिया के रुद्रपुर स्थित पैतृक गांव टड़वा पहुंचाया गया। अपने वीर सपूत को खोने से देवरिया में दो दिनों से गम का माहौल है। देवरिया के सैकड़ों लोग अपने वीर सपूत के पार्थिव शरीर के साथ टड़वा तक गये।

बेटे की शहादत का समाचार सुनने के बाद से ही उनकी मां मैना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में मां के अलावा पत्नी धर्मशिला और दो मासूम बच्चे पलक और जान्वी हैं। शहीद का छोटा भाई मनोज यादव भी सेना में जवान है। वर्तमान में मनोज भी ग्लेशियर क्षेत्र में तैनात है।

शहीद संतोष का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आने पर क्षेत्र के लोगों ने अपने वीर सपूत की बहादुरी को सलामी दी। उनका आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

पढ़ें- अहमदाबाद बम विस्फोट मामले में फैसले पर कार्टून किसी धर्म के खिलाफ नहीं: भाजपा

संबंधित समाचार