मेरठ: सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए है। जिसके चलते शादी खुशियां मातम में बदल गई। इस दौरान सभी घायलों को गाजियाबाद के मनी पाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पर …

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए है। जिसके चलते शादी खुशियां मातम में बदल गई। इस दौरान सभी घायलों को गाजियाबाद के मनी पाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक शादी समारोह समाप्त होने के बाद मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुई दूल्हे की कार का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। हादसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के समय हुआ। बताया गया कि कार चालक को नींद की झपकी लगने से यह हादसा हुआ है।

वहीं हादसे के दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा। सभी का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-देवरिया: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान की शहादत को नमन करने उमड़ा हुजूम

संबंधित समाचार