अमरोहा : मतगणना स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल का जिलाधिकारी बी के त्रिपाठी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया। इस दौरान वहां ड्यूटी से अनुपस्थित मिले कर्मचारी पर कार्यवाही के लिए डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। जिले में दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न ईवीएम मशीनों को सुरक्षित मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम …

अमरोहा, अमृत विचार। मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल का जिलाधिकारी बी के त्रिपाठी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया। इस दौरान वहां ड्यूटी से अनुपस्थित मिले कर्मचारी पर कार्यवाही के लिए डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।

जिले में दूसरे चरण में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न ईवीएम मशीनों को सुरक्षित मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। सीसीटीवी कैमरे और कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है। सोमवार को डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एडीएम और सीडीओ ने मतगणना स्थल का निरीक्षण र व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अमरोहा में 10 मार्च को मतगणना कराई जाएगी। चारों विधानसभा की मतगणना अमरोहा की मंडी समिति स्ट्रांग रूम के पास स्थल में होगी। जहां पर सभी विधानसभाओं की मतगणना को लेकर अधीनस्थों को निर्देशित किया जा चुका है। इस दौरान मतगणना स्थल से ड्यूटी से नदारद मिले पीडब्ल्यूडी के एई पर कार्यवाही के लिए डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।

संबंधित समाचार