बहराइच: पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर में सोमवार को पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के द्वारा समर्थकों ने भाजपा को मतदान करने की बात कही। बहराइच शहर में स्थित महाराज सिंह इंटर कालेज के सामने से सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। …

बहराइच। शहर में सोमवार को पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के द्वारा समर्थकों ने भाजपा को मतदान करने की बात कही।

बहराइच शहर में स्थित महाराज सिंह इंटर कालेज के सामने से सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा युवा, महिला और पुरुष भाजपा को जिताएंगे।

भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष प्रथम अर्पित श्रीवास्तव की अगुवाई में सैकड़ों बाइक सवार रैली निकाली। सभी ने सदर विधान सभा से अनुपमा को जीतकर योगी और मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरव प्रताप सिंह, जिला मंत्री आकर्ष जायसवाल, ब्लाक प्रमुख शिवम जयसवाल, अक्षय प्रताप सिंह, उत्तम सिंह, मानस यज्ञ सैनी, उत्कर्ष सिंह, सुधांशु सिंह राणा, विक्रम सिंह तथा हजारों युवा रैली में सम्मिलित हुए।

पढ़ें- देवरिया: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान की शहादत को नमन करने उमड़ा हुजूम

संबंधित समाचार