पीलीभीत: भाजपा ने 370 हटाने का जो काम किया…वह कोई नहीं कर सकता- स्वतंत्र देव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा,अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने बरखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो काम किया वह कोई और नहीं कर सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण एक जीती जागती मिसाल है। भाजपा ने …

पीलीभीत/बरखेड़ा,अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने बरखेड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो काम किया वह कोई और नहीं कर सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण एक जीती जागती मिसाल है। भाजपा ने 370 हटाने का काम किया जो कोई सरकार नहीं सकती थी।

साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने कश्मीर में धारा 370 हटाने का काम किया तथा हर गरीब को पक्का मकान देकर गरीब को सम्मानित किया। गुंडा राज में बहू-बेटियां अपने को असुरक्षित समझती थीं तो योगी सरकार ने ऐसा चाबुक चलाया की गुंडे रास्ता छोड़कर भाग गए। अब हमारी बहू बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं।

स्वतंत्र देव ने कहा कि 23 को होने वाले मतदान में आप सभी को कमल का बटन दबाकर विजयी बनाना है। सभा मे कुंवर सुभाष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, डीपी भारती, डा. एमपी आर्या, ब्लाक प्रमुख डा. सोमदत्त, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, रानी साहिबा, राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक गंगवार, संजीत शरण, पुष्पा उपाध्याय, राकेश गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: साहब..पत्नी को फुसलाकर ले गया फेरी वाला, बच्चे परेशान

 

 

संबंधित समाचार