पीलीभीत: अरविंद आत्महत्या के मामले मे तीन लोगों को लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दियोरियाकलां (पीलीभीत),अमृत विचार। फंदे पर लटकने से युवक की मौत के मामले में पिता की ओर से दी गई हत्या की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी कानूनी कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं की गई …

दियोरियाकलां (पीलीभीत),अमृत विचार। फंदे पर लटकने से युवक की मौत के मामले में पिता की ओर से दी गई हत्या की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी कानूनी कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं की गई है।

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के सिंधौरा-बिंदुआ गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद पुत्र कालीचरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव अपने कमरे में मफलर से बने फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई थी। मृतक के पिता ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी।

जिसमें हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच अब पुलिस ने शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक युवती समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी कुछ खास निकलकर नहीं आया है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 5 महीने से बेटे को तलाश रहे माता-पिता का एसएसपी ऑफिस में धरना, मां ने कहा- भूख-प्यास से दे दूंगी अपनी जान

संबंधित समाचार