बाराबंकी में गरजे अमित शाह, कहा- सपा के राज में यूपी में होते थे दंगे, था माफियाराज, अखिलेश बाबू सैफई में सुनते थे गाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। पहले जब सपा की सरकार थी तो बाराबंकी से ही आतंकवादियों को रास्ता दिया जाता था। जिन आतंकवादियों पर से अखिलेश सरकार मुकदमे वापस …

बाराबंकी। गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। पहले जब सपा की सरकार थी तो बाराबंकी से ही आतंकवादियों को रास्ता दिया जाता था। जिन आतंकवादियों पर से अखिलेश सरकार मुकदमे वापस लेना चाहती थी। उन्हें भाजपा सरकार आने के बाद आजीवन कारावास की सजा मिली।

तीसरे चरण के मतदान के बाद सपा, बसपा का साफ हो चुका है सूपड़ा

देवा मेला प्रदर्शनी स्थल के मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के बाद सपा बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। फिर से यहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जब यूपी में अखिलेश की सरकार थी तो उत्तर प्रदेश माफियाओं का कारी डोर बन गया था सिद्धौर में दंगे हो रहे थे और अखिलेश बाबू सैफई में बैठकर गाना सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि हकीम कासमी को आजीवन कारावास की सजा हुई है। अखिलेश सरकार इन पर से मुकदमा वापस लेना चाहती थी। सपा बसपा और कांग्रेसी मिलकर दंगाइयों को बचाने का काम कर रहे थे।

प्रियंका गांधी पर जमकर बरसे गृहमंत्री, कहा- आतंकवाद पर उनका बयान स्तरहीन

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से जब पत्रकारों ने पूछा कि उनका आतंकवाद पर क्या दृष्टिकोण है तो उन्होंने कहा के फालतू बातों के लिए मेरे पास समय नहीं है। कहा कि क्या आतंकवादियों को सजा दिलाना फालतू काम है। भाजपा सरकार ने 30 लोगों को फांसी की सजा करवाई है। पहले जब अखिलेश सरकार थी तो नसीमुद्दीन इमरान मसूद, आजम खान, अतीक अहमद के रूप में चला करते थे।

अब सब के सब जेल के अंदर हैं। फिर से सपा की सरकार आई तो यह सब जेल के बाहर होंगे। उन्होंने कहा दंगा और आतंकवाद से मुक्त के लिए उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार चाहिए। अखिलेश सरकार में कभी भी पिछड़ों का भला नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव दो करोड़ 60 लाख लोगों को शौचालय दिए 1लाख 61 हजार लोगों को गैस कनेक्शन मुफ्त दिया । 42 लाख गरीबों को पक्का मकान बना कर दिया। प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मुफ्त दिया गया।

योगी राज में कम हुए अपराध 

केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश में अपराध के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि योगी सरकार में अपराध 72% तक कम हुए हैं। अपहरण के मामलों में 29% की कमी आई है। दुष्कर्म के मामलों में 50% कमी हुई है। अखिलेश सरकार थी तो यूपी को बिजली नहीं मिल रही थी अब शहरी क्षेत्र में 24 घंटा और गांव में 22 घंटा बिजली दी जा रही है।

अखिलेश बाबू कहते थे 370 हटा दिया तो बहेंगी खून की नदियां…

केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश बाबू कहां करते थे यदि कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएगी। हमने धारा 370 को उखाड़ फेंका खून की नदियां तो दूर किसी की एक कंकड़ तक देखने की हिम्मत नहीं हुई। कहा कि देश में जब मनमोहन सरकार थी तब पाकिस्तान से हमारे सैनिकों के सर काट लिए जाते थे। भाजपा सरकार है तो पाकिस्तान के अंदर घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही देश सुरक्षित रह सकता है। दावा किया कि इस बार 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, पार्टी नेता शशांक कुशमेश पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव पार्टी उम्मीदवार राजकुमारी मौर्य, अर्चना मिश्रा, राजरानी रावत सुधीर कुमार सिंह सिद्धू बैजनाथ रावत छोटे लाल यादव, हरगोविंद सिंह विजय आनंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, कहा- “सौ में 60 हमारा, बाकी में बटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है”

संबंधित समाचार