अमरोहा : ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को कहने पर युवकों से मारपीट, कई घायल
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। रास्ते में खड़े ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के लिए कहना बाइक सवार युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार दोनों युवकों को बुरी तरह पीटा। मारपीट में बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायल युवक परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपियों …
अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। रास्ते में खड़े ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के लिए कहना बाइक सवार युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार दोनों युवकों को बुरी तरह पीटा। मारपीट में बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायल युवक परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटूपुरा निवासी कोशिंद्र व उसका तहेरा भाई प्रेमशंकर खड़गवंशी सतेड़ा स्थित रिश्तेदारी से रविवार रात बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जैसे ही बाइक रखेडा मार्ग पर पहुंची कि रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी। कोशिंद्र व प्रेमशंकर ने ट्रैक्टर-ट्राली बचाने को कहा। आरोप है कि ट्रैक्टर पर सवार दूसरी बिरादरी के लोगों ने शोर मचा कर गांव के कई लोगों को बुला लिया और कोशिंद्र व प्रेमशंकर की बुरी तरह लाठी-डंडों से पिटाई की।
दोनों घायल हो गए। उन्हें घायल हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले। घायल किसी तरह परिजनों के संग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित प्रेमशंकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा बच्चन विकल गौरव एवं एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नजदीकी गांव के रहने वाले हैं।
