बहराइच: ड्रोन और पतंग उड़ाने पर होगी कार्रवाई, पीएम के दौरे पर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश
बहराइच। पयागपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित होगी। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पतंग और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले के पयागपुर विधान सभा क्षेत्र के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद के …
बहराइच। पयागपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित होगी। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पतंग और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले के पयागपुर विधान सभा क्षेत्र के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में संवेदनशीलता की गतिविधियों के दृष्टिगत पूर्व में निर्गत निषेधाज्ञा आदेश दिनांक 8 जनवरी में संशोधन करते हुए लगाये गये 31 प्रतिबन्धों के अतिरिक्त प्रतिषेध संख्या-32 शामिल करते हुए जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में विधि व्यवसथा एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जन सुरक्षा कायम गया है।
ऐसे में 22 फरवरी को ड्रोन संचालन एवं पतंग का उड़ान निषिद्ध किया जाता है। जो इसका पालन नहीं करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- बीजेपी की कथनी-करनी में नहीं है कोई फर्क, अयोध्या में बन रहा भव्य राममंदिर
