मुरादाबाद : विद्युत और वाणिज्य विभाग की टीम विजयी, दिनेश रहे मैन ऑफ-द-मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। विद्युत व यांत्रिकी शाखा, वाणिज्य व टीआरडी टीम के बीच का रोमांचक मैच सराहा गया। टॉस जीतकर विद्युत शाखा ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की ओर से दिनेश ने 49 रन बनाए। दूसरे खिलाड़ी विशाल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। विद्युत व यांत्रिकी शाखा, वाणिज्य व टीआरडी टीम के बीच का रोमांचक मैच सराहा गया। टॉस जीतकर विद्युत शाखा ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की ओर से दिनेश ने 49 रन बनाए। दूसरे खिलाड़ी विशाल सिंह के 26 रनों पर खूब तालियां बजीं। विद्युत शाखा ने 177 रनों का लक्ष्य यांत्रिकी टीम को दिया। जवाब में उतरी यांत्रिकी शाखा 124 रन पर ही सिमट गई। इसमें सर्वाधिक 23 रनों का योगदान अर्जुन ने दिया। मैच में विद्युत शाखा की टीम ने विजयी रही, जिसमें मैन ऑफ द मैच दिनेश रहे।

वाणिज्य शाखा और टीआरडी के मैच का वाणिज्य शाखा ने टॉस जीता। रोमांचक मैच में वाणिज्य शाखा की टीम ने 163 रनों का लक्ष्य टीआरडी को दिया। वाणिज्य शाखा की ओर से सर्वाधिक 39 रन राजेश असवाल ने बनाए। जबकि दिलीप ने 17, श्याम ने 28, इंद्रेश ने 23 रन बनाए।

वाणिज्य शाखा की तरफ से सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह और मोनू लूथरा ने भी प्रतिभाग किया। वाणिज्य शाखा की तरफ से दिए गए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीआरडी की टीम 157 रन पर सिमट गई। टीआरडी टीम में सर्वाधिक 43 रन मनीष ने बनाए। वाणिज्य शाखा की तरफ से बॉलिंग करते हुए दिलीप ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट झटका।

संबंधित समाचार