कन्नौज: चुनाव ड्यूटी से लौटते समय होमगार्ड की बिगड़ी तबीयत, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। रविवार देर रात चुनाव ड्यूटी से लौटने की तैयारी कर रहे एक होमगार्ड की तबीयत खराब हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर गए उसकी मौत हो गई। आरोप है कि होमगार्ड की तबीयत खराब होने पर सेक्टर प्रभारी उसे छोड़कर चले गए। राहगीरों की सूचना पर पर परिजन पहुंचे थे। जानकारी के …

कन्नौज। रविवार देर रात चुनाव ड्यूटी से लौटने की तैयारी कर रहे एक होमगार्ड की तबीयत खराब हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर गए उसकी मौत हो गई। आरोप है कि होमगार्ड की तबीयत खराब होने पर सेक्टर प्रभारी उसे छोड़कर चले गए। राहगीरों की सूचना पर पर परिजन पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार थाना तालग्राम के अंतर्गत ददौरा निवासी हरिओम वाजपेई (52) होमगार्ड थे। तीसरे चरण के मतदान के लिए उनकी ड्यूटी सेक्टर प्रभारी के साथ खानपुर के बूथ पर लगाई गई थी। 20 फरवरी को उन्होंने ड्यूटी की और इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि सेक्टर प्रभारी ने उन्हें इसी हालत में बीच रास्ते में ठठिया चौराहा तिर्वागंज पर छोड़ दिया। यहां उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने उन्हें पहचान लिया और उनके परिजनों को जानकारी दी। इस पर पहुंचे परिजनों ने तिर्वा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि चाचा को इस हालत में छोड़ना नहीं चाहिए था। उन्हें तुरंत इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान, वजह जानने को जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार