पीएम मोदी के ‘साइकिल’ वाले बयान पर अखिलेश ने किया पलटवार, ट्वीट कर कही यह बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हरदोई में एक चुनावी जनसभा में पीएम मोदी के बम और साइकिल के गठजोड़ पर सवाल उठाया था। इसी बात को मुद्दा बनाकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी फोटो साझा करते हुए करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि पीएम …

लखनऊ। हरदोई में एक चुनावी जनसभा में पीएम मोदी के बम और साइकिल के गठजोड़ पर सवाल उठाया था। इसी बात को मुद्दा बनाकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी की एक पुरानी फोटो साझा करते हुए करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि पीएम मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का साइकिल के लिए ही शुक्रिया कह रहे हैं।

उन्होंने एक कविता भी ट्वीट की और लिखा कि खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल, सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल, महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल, साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: जिले में थम गया चुनाव प्रचार, बंदी को देखते हुए शराब की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़

संबंधित समाचार