बरेली: शहर में महज 72 उचित दर दुकानों तक पहुंचा खाद्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मंगलवार से खाद्यान का वितरण शुरू किया जाना है लेकिन कोटेदारों को एसएफसी गोदामों से खाद्यान नहीं मिल पाया है। जिसकी वजह से कोटेदार परेशान हो रहे हैं। केवल शहर की बात करें तो महज 72 दुकानों को ही खाद्यान सोमवार तक मिल पाया था। वहीं जिले भर में 200 के आसपास कोटेदारों …

बरेली,अमृत विचार। मंगलवार से खाद्यान का वितरण शुरू किया जाना है लेकिन कोटेदारों को एसएफसी गोदामों से खाद्यान नहीं मिल पाया है। जिसकी वजह से कोटेदार परेशान हो रहे हैं। केवल शहर की बात करें तो महज 72 दुकानों को ही खाद्यान सोमवार तक मिल पाया था। वहीं जिले भर में 200 के आसपास कोटेदारों को खाद्यान मिला।

जबकि शहर और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 1800 के आसपास पूरे जिले में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकाने हैं। अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोटेदारों तक खाद्यान पुरानी व्यवस्था के अनुसार एसएफसी गोदामों से पहुंचाया जा रहा है। कोटेदार इन गोदामों से अपना गल्ला उठा रहे हैं।

लेकिन दिक्कत यह पैदा हो गई है कि एसएफसी गोदामों पर एफसीआई की तरफ से खाद्यान नहीं पहुंच पाया है। जिसकी वजह से कोटेदार गोदामों से खाद्यान नहीं उठा पा रहे हैं। किसी गोदाम पर चावल नहीं है तो कहीं गेहूं नहीं पहुंच पाया है। खाद्यान नहीं मिलने के कारण कोटेदार परेशान हो रहे हैं।

उनका कहना है कि कार्ड धारक बार-बार उनसे आकर पूछ रहे हैं। जब खाद्यान ही नहीं मिल पाया है तो राशन का वितरण कैसे शुरू कर पाएंगे। महीने के दूसरे चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान का वितरण किया जा रहा है। जिसमें प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान, दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं मुफ्त दिया जाता है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अब फायर उपकरण की खोदाई भी बनेगी मरीजों का दर्द

संबंधित समाचार