प्रदेश को अराजकता से बचाने के लिये भाजपा को दें वोट: मनोज तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश को अराजकता से बचाने के लिये मतदाताओं से योगी सरकार को एक और मौका देने की अपील की है। विकास को सुनिश्चित करेगी बीजेपी की जीत तिवारी ने सोमवार को देवरिया की पथरदेवा विधानसभा सीट पर एक जनसभा …

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश को अराजकता से बचाने के लिये मतदाताओं से योगी सरकार को एक और मौका देने की अपील की है।

विकास को सुनिश्चित करेगी बीजेपी की जीत

तिवारी ने सोमवार को देवरिया की पथरदेवा विधानसभा सीट पर एक जनसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत, विकास को सुनिश्चित करते हुए राज्य को अराजकता, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त रखेगी। तिवारी ने योगी सरकार में मंत्री और पथरदेवा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से राष्ट्र हित मे भाजपा को जिताने की अपील की।

राममंदिर का निर्माण शुरू होते ही विरोधियों का रंग पड़ा फीका

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरु होने पर विरोधियों के चेहरे का रंग फीका पड़ने लगा है। पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद तिवारी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक विकास होने का दावा करते हुए कहा कि विकास को सुचारू रखने के लिये योगी सरकार की प्रदेश में वापसी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक वोट की ही ताकत है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 का नामोनिशान मिटा दिया गया। उन्होंने कहा, “आपके एक वोट ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को प्रारंभ करवा दिया। हर वोट बहुमूल्य है। हम सभी को राष्ट्रहित में अपने मतदान से राष्ट्र को सशक्त व समृद्ध बनाना चाहिये।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: एसजीपीजीआई में अव्यवस्था का आलम, मरीज देखने की संख्या अब भी सीमित, 200 पेशेंट बिना इलाज लौटे

संबंधित समाचार