इटावा: सपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कहा- यूपी की जनता अखिलेश को सीएम पद पर देखना चाहती है
इटावा। इटावा की भरथना सीट से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम ने सिंधी कालोनी में स्थित चुनावी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा की यूपी की जनता अखिलेश यादव को …
इटावा। इटावा की भरथना सीट से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम ने सिंधी कालोनी में स्थित चुनावी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता तंग आ चुकी है।
उन्होंने कहा की यूपी की जनता अखिलेश यादव को यूपी का सीएम बनते देखना चाहती है। राघवेंद्र ने कहा कि जनता ने हमेसा ही उन्हें प्यार दिया है और वो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाग्यविधाता है वो जो फैसला करेगी वो मान्य होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें; हरदोई: चौथे चरण के चुनाव के दो दिन पहले शाहाबाद के बीजेपी नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, हड़कंप
