रामपुर: चर्चित कारतूस कांड में 11 मार्च को होगी सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में सोमवार गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में कोर्ट ने 11 मार्च की तारीख तय की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2010 को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने पुलिस के साथ राम-रहीम पुल के नीचे से पीएसी …
रामपुर, अमृत विचार। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में सोमवार गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में कोर्ट ने 11 मार्च की तारीख तय की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2010 को लखनऊ एसटीएफ की टीम ने पुलिस के साथ राम-रहीम पुल के नीचे से पीएसी के सेवानिवृत्त दरोगा यशोदानंदन को गिरफ्तार करते हुए कारतूस कांड का खुलासा किया था। एसटीएफ ने इस दौरान सीआरपीएफ के हवलदार विनोद और विनेश को भी गिरफ्तार किया था।
एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर मुरादाबाद पीटीसी में तैनात आर्मोरर नाथीराम सैनी को भी गिरफ्तार किया था। यशोदानंदन की निशानदेही पर इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, मऊ आदि जनपदों से भी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
कोर्ट में ट्रायल के दौरान मुख्य आरोपी यशोदानंदन की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। यह मामला एडीजे दितीय की कोर्ट में चल रहा है। जिसमें सोमवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन गवाह के नहीं आने के कारण सुनवाई हुई।अब इस मामले में 11 मार्च की तारीख तय की गई है।
ये भी पढ़ें-
लखीमपुर खीरी: डीएम ने कक्षा पांच की छात्रा विधि को बनाया स्वीप बाल एंबेसडर
