देवरिया: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सन्तोष यादव पंचतत्व में विलीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आंतकियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते अपने प्राण की आहुति देने वाले शहीद सन्तोष यादव का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया। शहीद सन्तोष यादव को बरहज के कटियलवां घाट पर सरयू नदी के तट पर …

देवरिया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और आंतकियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते अपने प्राण की आहुति देने वाले शहीद सन्तोष यादव का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया।

शहीद सन्तोष यादव को बरहज के कटियलवां घाट पर सरयू नदी के तट पर शहीद के पिता शेषनाथ यादव ने मुखाग्नि दी। इसके पूर्व शहीद के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी और यूपी पुलिस ने गार्ड आफ आनर दिया। उस समय घाट पर सैकड़ों लोग सन्तोष अमर रहे कहते हुए वीर सपूत के शहादत को याद कर भावुक हो रहे थे। इसके पूर्व अमर शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास टड़वा पहुंचने पर हजारों लोग अपने लाल को देखने आये थे।

शहीद के पार्थिव शरीर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र सहित तमाम अधिकारी, नेता,समाजसेवी आदि पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दिये। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सर्च आपरेशन के दौरान सेना के हवालदार सन्तोष यादव को गोली लगने से शहीद हो गये थे। उनके शहीद की खबर आते ही रुद्रपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। शहीद का छोटा भाई मनोज यादव भी सेना का जवान है और वर्तमान में उनकी तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में है।

यह भी पढ़ें:  लखीमपुर-खीरी: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स उपद्रवियों पर तत्काल होगी कड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार