UP Election 2022: तेज हुआ सियासी संग्राम, कल 59 सीटों का फैसला करेंगे मतदाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान बुधवार यानि कल होगा।  इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदाता वोटिंग करेंगे। इस चरण में 624 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। अब राजनीतिक दलों का जोर बाकी बचीं 172 सीटों पर चुनाव प्रचार को लेकर है। चौथे चरण में जिन सीटों …

उन्नाव। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान बुधवार यानि कल होगा।  इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदाता वोटिंग करेंगे। इस चरण में 624 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।

अब राजनीतिक दलों का जोर बाकी बचीं 172 सीटों पर चुनाव प्रचार को लेकर है। चौथे चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें से 51 सीटों पर बीजेपी ने 2017 के चुनाव में जीत दर्ज की थी।

इस चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया। इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिलों में मतदान कराया जाएगा। इन जिलों में 16 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

पढ़ें- UP Election 2022: चुनाव आयोग ने दो में से एक बेटी की फीस माफी की योजना पर लगाई रोक

संबंधित समाचार