UP Election 2022: हरदोई की आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए रवाना हो रहीं पार्टियां
हरदोई। जिले की 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां सीएसएन कॉलेज व आईटीआई के मैदानों से रवाना हो रही हैं। बताते चलें जिले में चौथे चरण में 8 मतदान केंद्रों पर मतदान बुधवार को कराया जाएगा। मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना हो रही हैं। नगर के …
हरदोई। जिले की 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां सीएसएन कॉलेज व आईटीआई के मैदानों से रवाना हो रही हैं। बताते चलें जिले में चौथे चरण में 8 मतदान केंद्रों पर मतदान बुधवार को कराया जाएगा।

मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना हो रही हैं। नगर के 2 स्थानों से मतदान की पार्टियां व सुरक्षाकर्मियों को रवाना किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार व कार्मिक अधिकारी आकांक्षा राणा पोलिंग पार्टियां रवाना स्थलों पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी की वजह से नगर के लखनऊ चुंगी पर भारी जाम लगा हुआ है।

नगर के लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, बिलग्राम चुंगी सहित मंडी परिषद जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है। पोलिंग पार्टियां रवाना होने के कारण पूरे नगर में लगभग जाम की स्थिति बनी हुई है।
पढ़ें- भोपाल जेल बंद अहमदाबाद बम धमाकों के कैद छह दोषी आंतकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
