UP Election 2022: प्रयागराज में जनसभा के दौरान स्मृति ईरानी ने मंच पर दिखाया गुस्सा, सकते में आए BJP नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिले में जनसभा करने पहुंचीं हैं। ज्यादा भीड़ और अव्यवस्था देखकर स्मृति ईरानी नाराज हो गईं। मंच पर चढ़ते ही वो काफी देर तक अपने लिए लगाई गई कुर्सी पर बैठीं ही नहीं और चुपचाप एक किनारे खड़ी हो गईं। तकरीबन 7 से 8 मिनट तक स्मृति ईरानी चुपचाप किनारे …

प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिले में जनसभा करने पहुंचीं हैं। ज्यादा भीड़ और अव्यवस्था देखकर स्मृति ईरानी नाराज हो गईं। मंच पर चढ़ते ही वो काफी देर तक अपने लिए लगाई गई कुर्सी पर बैठीं ही नहीं और चुपचाप एक किनारे खड़ी हो गईं। तकरीबन 7 से 8 मिनट तक स्मृति ईरानी चुपचाप किनारे खड़ी रहीं और हाथों का इशारा कर अपनी नाराजगी जताती रहीं।

पार्टी नेताओं की ओर से कई बार अपील करने के बावजूद जब मंच पर चढ़ीं तो भीड़ नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई तो विधायक और उम्मीदवार हर्षवर्धन बाजपेई को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

स्मृति ईरानी का गुस्सा देखकर कुछ देर के लिए बीजेपी के नेता सकते में आ गए। हालांकि इसके बाद जब स्मृति ईरानी के बोलने की बारी आई तो उन्होंने अपने गुस्से और मंच की अव्यवस्था को भूलकर आधे घंटे से ज्यादा भाषण दिया।

स्मृति ईरानी ने अपने भाषण में सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकारों ने कोरोना काल में जिस तरह से लोगों की मदद की वह बेमिसाल है। अगर ऐसे मुश्किल वक्त में केंद्र में कांग्रेस और यूपी में अखिलेश यादव की सरकार होती तो लोग किस कदर पर परेशान होते इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।

पढ़ें- UP Election 2022: हरदोई की आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए रवाना हो रहीं पार्टियां 

संबंधित समाचार