कांग्रेस, भाजपा और सपा ने हमारे महापुरुषों को नहीं दिया सम्मान: मायावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के इंद्रापुर गांव में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री सभा को सम्बोधित करने पहुंची। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जाति का आरक्षण ही खत्म कर दिया है। जिले के पयागपुर विधान सभा के इंद्रापुर में स्थित मैदान में मगलवार को बहुजन समाज …

बहराइच। पयागपुर के इंद्रापुर गांव में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री सभा को सम्बोधित करने पहुंची। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जाति का आरक्षण ही खत्म कर दिया है।

जिले के पयागपुर विधान सभा के इंद्रापुर में स्थित मैदान में मगलवार को बहुजन समाज पार्टी की रैली आयोजित हुई।  12:05  पर मायावती का हेलीकाप्टर लैंड हुआ। मंच पर पहुची बसपा सुप्रीमो को तस्वीर देकर बसपाइयों ने स्वागत और सम्मान किया।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन करने के लिए चारों तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बाद में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पयागपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा, सपा तीनो ने ही कभी भी हमारे महापुरुषों का सम्मान नहीं किया। सभी विपक्षी पार्टियों ने हमेशा हमारे समाज के लोगो को कभी भला नहीं किया। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी में दंगाइयों और गुंडों का बोलबाला रहता है।

कहा कि सपा एक विशेष क्षेत्र और विशेष समुदाय के लिए काम करती है। सपा ने हमारे महापुरषों के नाम पर बनी शैक्षिक संस्थाओं के नाम बदल दिए और भाजपा ने भी न्याय नहीं दिया। भाजपा जातिवादी और आरएसएस के इशारे पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा ने दलितों, आदिवासियों, पिछडो और मुस्लिमों के लिए चलाई गई योजनाओं को भाजपा ने उन तक सही से पहुचाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण का लाभ बीजेपी सरकार में नहीं मिल पा रहा है।

भाजपा सरकार में मुस्लिम डरा सहमा रहा और इनका कोई भी कार्य इस सरकार में नहीं हुआ। बोलीं भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग में विशेष कर ब्राह्मणों का बहुत नुकसान हुआ है। 2007 की भांति इस बार भी प्रचण्ड बहुमत से बसपा सरकार बनाने की बात मायावती ने कही। उन्होंने कहा कि गरीबों की एक मात्र हितैसी पार्टी बसपा ही है।

उन्होंने कहा कि बसपा ने प्रदेश में चार बार शासन किया और नौकरियां दी। लेकिन अब नौकरियां न होने के कारण नौजवानों का पलायन हो रहा है। हमारी सरकार आने पर हम सभी को दोबारा वापस बुला कर नौकरियां देंगे,खेती करने के लिए भूमिहीनों को सरकारी जमीने दी जाएगी। इसलिए सर्व समाज को बसपा को वोट देकर हमारी सरकार बनवाना बहुत जरूरी है।

इसके बाद जय भीम के नारों से भाषण को समाप्त किया। इस दौरान गीता मिश्रा, बकाउल्लाह खान, नईम खान, हकीकत अली, राम प्रसाद, जिलाध्यक्ष अजय गौतम समेत अन्य बसपा प्रत्याशी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें- सुप्रिया सुले और अमर पटनायक समेत इन 11 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न पुरस्कार’

संबंधित समाचार