UP Election 2022: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जिले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमारे बाबा की भाषा सुनी आपने। ये कुंभ की धरती है। यहां दुनिया भर के साधु-संत आते हैं और हमारे बाबा कह रहे हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे। अखिलेश ने कहा, झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर …

प्रयागराज। जिले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमारे बाबा की भाषा सुनी आपने। ये कुंभ की धरती है। यहां दुनिया भर के साधु-संत आते हैं और हमारे बाबा कह रहे हैं कि हम गर्मी निकाल देंगे।

अखिलेश ने कहा, झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग आज फिर आपके बीच वोट मांगने आए हैं,लेकिन जनता का सपा के प्रति समर्थन बता रहा है कि बीजेपी को लोहे के चने चबाने पड़ जाएंगे। सपा महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में ही पोस्टिंग देगी। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने का काम करेगी और सपा सरकार बनने पर 100 नंबर की गाड़ियों को दोगुना करेगी। इसके साथ ही 69000 शिक्षक भर्ती में जो घोटाला हुआ है. उसमें न्याय देने का काम किया जाएगा।

पढ़ें- UP Election 2022: सपा, बसपा और कांग्रेस पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए

संबंधित समाचार